कोयला चोरी करने खदान गया एक पैर से दिव्यांग मजदूर, 170 फीट गहराई में गिरने से मौत, जुर्म बना मातम की वजह, जांच में जुटी पुलिस

A disabled worker, who was one legged, fell 170 feet into a mine to steal coal, dying. The crime has caused grief and police are investigating.

कोयला चोरी करने खदान गया एक पैर से दिव्यांग मजदूर, 170 फीट गहराई में गिरने से मौत, जुर्म बना मातम की वजह, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल मानिकपुर खदान में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मजदूर की 170 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई. हादसे की खबर मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मानिकपुर खदान से सटे कुदारी गांव निवासी 42 साल का भगत कुमार मरावी बुधवार दोपहर कोयला चोरी करने खदान में गया था. इसी दौरान वह करीब 170 फीट नीचे सिर के बल गिर गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
जब भगत काफी समय तक घर नहीं लौटा। तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए. गुरुवार सुबह ग्रामीणों को खदान में उसका शव गिरा हुआ मिला. जिसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस को खबर किया गया.
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरु की. काफी मशक्कत के बाद शव को खदान से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया.
मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से दिव्यांग था और उन्हें मिर्गी की बीमारी भी थी. उसके दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं. उनके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाला था.
एसईसीएल मानिकपुर खदान से सटे रापाखरा, कुदरी, ढेलवाडीह, दादरमानिकपुर, भिलाई खुर्द, सीतामणी और इमलीडुग्गू जैसे कई गांव और शहर से लगी बस्तियां हैं. इन क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी की जाती है. जिसे छोटे होटलों, ढाबों और बस्तियों में बेचा जाता है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB