दुसरे की जमीन दिखाकर रजिस्ट्री में किया धोखाधड़ी, लाखों की हेराफेरी के फरार आरोपी रामविलास कश्यप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Cheated in the registry by showing someone else land police arrested Ram Vilas Kashyap absconding accused of embezzlement of lakhs

दुसरे की जमीन दिखाकर रजिस्ट्री में किया धोखाधड़ी, लाखों की हेराफेरी के फरार आरोपी रामविलास कश्यप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा : दुसरे की जमीन को अपनी बताकर धोखे से रजिस्ट्री कराकर लाखों रुपये का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अनिलदास महंत से आरोपी सुरेश महंत एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा मुनुन्द रोड कालोनी में जमीन और मकान लेने के लिये वर्ष 2022 में बात हुई थी. जब जमीन को देखने गए तो आरोपियों द्वारा शुभकामना सिटी कालोनी के भीतर जमीन दिखाया और बोले कि वन बीएचके मकान बनाकर रजिस्ट्री कराकर देने की बात कहा. जिसका कुल 9,00,000 रुपये में सौदा तय हो चुका था.
जिसका विगत वर्ष 30 जून 2022 को रजिस्ट्री कराया. प्रार्थी मकान को लोन में खरीदना चाहता था तो आरोपी अनंदराम उर्फ नंदलाल, सुरेश, जगदीश कश्यप के द्वारा बिलासपुर के आईसीआईसीआई. बैंक वाले से संपर्क कराया और 2,74,000 रुपये खाता में जमा कराया था. जमीन का कागजात को लेकर बैंक गये जहां पर 6,10,000 रूपये का प्रार्थी के नाम से स्वीकृत लोन की राशि का चेक को बैंक के अधिकारी से मिली भगत कर रकम को आरोपी नंदलाल उर्फ आनंदराम के खाता में चेक के जरिए प्रार्थी की जानकारी के बिना जमा करा दिया और आरोपियों द्वारा रकम को आहरण कर लिया गया था. प्रार्थी द्वारा आरोपी जगदीश एवं उसके साथियों से पूछने पर रकम मिल गया है. मकान को बनाकर देंगे बोला था.
कुछ दिन बाद पटवारी जमीन को देखने गया तो पता चला कि उक्त जमीन शुभकामना सिटी में ना होकर पीछे तरफ खेत में कृषि भूमि है और जगदीश लोग प्रार्थी को कालोनी में डायवर्सन युक्त जमीन कालोनी अंदर दिखाया था. दूसरी जगह की जमीन को रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किया.
इस मामले की शिकायत के बाद अदालत के आदेश पर जांच के बाद अपराध धारा सदर का पायें जाने आरोपियों के खिलाफ थाना जांजगीर अपराध कमांक 768/2024 धारा 420, 34,120 (बी) भादवि. कायम कर मामला जांच में लिया गया. विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी नंदलाल, सुरेश महंत और जगदीश कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल करना और आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर कर घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है.
इस मामले के फरार आरोपी रामविलास कश्यप निवासी मुनूंद जो घटना घटित कर फरार हो गया था , जिसकी लगातार पुलिस द्वारा पातासाजी की जा रही थी. जिसको मुखबिर की खबर पर पकड़कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया गया और धोखाधड़ी का बंटवारा रकम से खरीदी एक कार एवं मोबाइल को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक दिलीप सिंह, शिवराय सागर थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
रामविलास कश्यप उम्र 38 साल निवासी मुनुंद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb