बेसुध दोस्त को हाथ ठेला में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया युवक, इंसानियत की पेश किया मिसाल, धमतरी में संतोष की जमकर हो रही तारीफ
A young man set an example of humanity by transporting his unconscious friend to the district hospital on a handcart; Santosh is receiving widespread praise in Dhamtari.
धमतरी : मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल में उस समय लोग हैरान रह गए, जब एक युवक अपने बेसुध दोस्त को हाथ ठेला में लादकर अस्पताल पहुंचा. युवक की संवेदनशीलता और तत्परता ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
आमापारा निवासी संतोष सोनवानी ने बताया कि वह मेडिकल सामान अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाने का काम करता है. मंगलवार को वह रत्नाबांधा स्थित शराब दुकान के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान उसकी नजर अपने दोस्त विक्की पर पड़ी. जो बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा था.
संतोष ने बताया कि किसी अनहोनी की आशंका से उसने बिना देर किए विक्की को अपने हाथ ठेला में लिटाया और पैदल ही जिला अस्पताल पहुंच गया. उसके पास मोबाइल फोन नहीं होने की वजह से वह एंबुलेंस को भी कॉल नहीं कर सका. अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों ने स्ट्रेचर के जरिए विक्की को फौरन आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया.
संतोष ने कहा कि उस समय उसे कुछ समझ नहीं आया. बस यही लगा कि दोस्त को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी है. उसने बताया कि लोगों से सुनने में आया था कि विक्की को मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं. इसलिए किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए उसे फौरन अस्पताल ले आया. विक्की की हालत किस वजह से बिगड़ी. इसका पता मेडिकल चेकअप के बाद ही चल सकेगा.
बहरहाल संतोष ने इंसानियत का पैगाम जरुर दिया है. जिसकी नगर में जमकर तारीफ भी हो रही है. लोग कह रहे हैं कि आज देश में जिस तरह से नफरत फैलाई जा रही है. इसी बीच संतोष ने मोहब्बत की दूकान खोलने की कोशिश की है, इसकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



