नाले में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इलाके में फैली सनसनी, अब तक नहीं हो सकी पहचान, हत्या या कुछ और? मामले की जांच ने जुटी पुलिस

Semi-naked body of a woman found in a drain; sensation grips the area. Identity remains unknown; murder or something else? Police have launched an investigation.

नाले में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, इलाके में फैली सनसनी, अब तक नहीं हो सकी पहचान, हत्या या कुछ और? मामले की जांच ने जुटी पुलिस

बिलासपुर/तोरवा : छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे परिक्षेत्र में तितली चौक के पास मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने एक महिला का अर्धनग्न शव नाले में देखा. खबर मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 40 से 45 साल की मृतका महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. शुरुआती जांच में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं मृतका की पहचान कराने के प्रयास भी कर रही है.
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि महिला की तस्वीर जिले के कई थाना क्षेत्रों सहित आसपास के थानों में भेज दी गई है. गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि मृतका की पहचान हो सके. पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.
फिलहाल पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
नाले में इस तरह महिला का शव मिलने से इलाके में चिंता का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अगर किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी हो या कोई पहचान सके तो फौरन पुलिस को खबर करें. तोरवा पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. घटनास्थल से मिले संभावित सबूतों को भी सुरक्षित किया जा रहा है. आने वाले समय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?