जमानत मिलते ही घर घुसकर पीड़िता से मारपीट कर दिया धमकी, बलात्कारी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
As soon as he got bail he entered the house and beat up the victim threatening him rapist arrested minor girl raped accused threatening to kill her
बिलासपुर : बलात्कार के आरोपी ने जमानत मिलते ही पीड़ित महिला के घर में घुसकर मारपीट की है. अरपोई महिला से केस वापस लेने की धमकी के लिए दबाव बना रहा है. यही नहीं केस वापस नही लेने पर जान से मारने की धमकी भी दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा- 296, 351(2), 115(5), 333 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने रिपोर्ट लिखाया की बलात्कार के आरोपी किशन पटेल जमानत मिलने के बाद 7 सितम्बर 2024 को रात 8 बजे उनके घर मे घुसकर धमकी देने लगा और कहने लगा कि तू अपना केस वापस ले वरना तुझे और तेरे बच्चे को जान से मार डालूंगा फिर मारपीट करने लगा. उसके ढाई साल के बच्चे के साथ भी मारपीट की जिससे बच्चे के गुप्तांग मे चोट लगी है.
आरोपी ने पीड़ित महिला को धमकी देते हुए कहा कि तू हल्ला करेगी तो तेरे को अभी जान से मार दूंगा. घटना के बाद महिला डर गयी और अपने घर से बाहर अपने सहेली के घर बच्चे को लेकर चली गयी. इसके बाद पीड़ित महिला ने बच्चे को लेकर ईलाज के लिए सिम्स आ गयी जहां जांच के बाद बच्चे को वापस घर भेज दिया.
महिला की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल आरोपी को घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ करने पर आरोपी ने महिला व बच्चे के साध मारपीट करना और धमकी देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी किशन पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी
किशन पटेल पिता स्व रामनारायण पटेल उम्र 26 साल साकिन ग्राम मंगला नवीन चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
बिलासपुर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ मोहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है और आरोपी द्वारा नाबालिग का वीडियो फोटो भी बनाकर रखा था और बार-बार पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देता था. जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने सिविल लाइन शिकायत करने पहुंचे पीड़िता ने मीडिया के अपना बयान खुद सामने रखा और पीड़िता ने यह भी कहा कि थाने में शिकायत दर्ज नही किया जा रहा है. जब इस बात को लेकर हमारी टीम ने थाना प्रभारी से बात की तब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा कि शिकायत दर्ज हो रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



