मौत से पहले गर्लफ्रेंड को भेजा वीडियो फिर फाइनेंस कर्मचारी ने की खुदकुशी, बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश, प्रेमिका पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप
Finance employee commits suicide after sending video to girlfriend before death; elder brother breaks down door, shocked, accuses girlfriend of mental pressure
कोरबा : कोरबा जिले के CSEB चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक इलाके में 27 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान मनीष चंद्रा के रूप में हुई है. जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. युवती से अफेयर के चलते उसने यह कदम उठाया है. सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया और उसे अपनी गर्लफ्रेंड को भेज दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय मनीष अपने कमरे में था. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां मनीष फंदे पर पंखे से लटका मिला. परिजनों ने पुलिस को खबर दी. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मनीष का मोबाइल लॉक था. जिसे एक युवती से पासवर्ड लेकर खोला गया. मोबाइल की जांच में मौत से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला. जिसे मनीष ने उसी युवती को भेजा था. दोनों के बीच हुई चैटिंग भी मोबाइल में मिली है.
परिजनों का आरोप है कि राताखार क्षेत्र की रहने वाली युवती लगातार मनीष पर मानसिक दबाव बनाती थी. जिससे वह काफी परेशान रहता था. भाई के मुताबिक मनीष युवती के लिए अपनी और मां की आईडी से ऑनलाइन सामान खरीदकर देता था. युवती किसी न किसी बात को लेकर उस पर दबाव डालती थी. कई बार वह रात भर उससे बात करता रहता और घर से बाहर चला जाता था. परिवार के लोग उसे समझाकर वापस घर लाते थे. मृतक के भाई ने बताया कि वह मनीष को कई बार युवती से दूरी बनाने की सलाह देता था. लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था.
चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है. मोबाइल और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. पुलिस युवती से भी पूछताछ करेगी. मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



