नाबालिग लड़की से 3 साल तक दुष्कर्म, पेट में दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, गर्भवती होने पर खुला राज, फरार आरोपी दिनेश गिरफ्तार
Minor girl raped for three years; family took her to the hospital due to stomach pain, revealing the pregnancy; the absconding accused, Dinesh, has been arrested.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तो मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला कापू थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से 27 अगस्त को कापू थाने में केस डायरी प्राप्त हुई. इसके आधार पर आरोपी दिनेश एक्का के खिलाफ धारा 64(2)(m) BNS और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.
जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की वर्तमान उम्र 18 साल है। 24 अगस्त को उसने पेट में दर्द होने की बात कही. इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल पत्थलगांव ले जाकर इलाज कराया गया. जांच में डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी और बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया.
3 साल तक पीड़िता से रेप का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश एक्का उम्र 20 साल निवासी टिहलीसराई थाना पत्थलगांव, पिछले 3 साल से उसके गांव स्थित उसके मामा के घर आता-जाता था. इसी दौरान आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात कहकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के मुताबिक, इसी वजह से वह गर्भवती हुई.
गांव में आया था आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए थे. इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी कापू थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के गांव आया हुआ है. खबर के आधार पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी दिनेश एक्का को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



