बारिश के बीच उफनती नदी में महिला और बच्चे समेत बहे चार लोग, एक युवती का शव मिला, तीन लापता, बाकी लोगों की तलाश जारी

Four people including a woman and a child were swept away in the overflowing river amid rain, body of a young girl was found, three missing, search for the remaining people continues

बारिश के बीच उफनती नदी में महिला और बच्चे समेत बहे चार लोग, एक युवती का शव मिला, तीन लापता, बाकी लोगों की तलाश जारी

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी में चार लोग बह गए. जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं. 20 घंटे बाद महिला का शव मिला है. नदी में अचानक बाढ़ आ जाने की वजह से हादसा हुआ है. पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक  छत्तीसगढ़ में बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र के ढोढागांव के पास मैनी नदी किनारे सोमारी उम्र 45 साल, अंकिता उम्र 8 साल, बिनावती नागवंशी उम्र 30 साल और उसका बेटा आर्यस उम्र 3 साल, सभी मैनी नदी के किनारे मशरुम इकट्ठा करने गए थे.
शाम को जब वे वापस लौट रहे थे तो इलाके में भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी को पार करने के दौरान चारों बह गए.
चारों जब वापस घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरु की गई. कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत की तरफ से नदी में उतरते हुए दूर से देखा था.
इसकी खबर विधायक रामकुमार टोप्पो को दी गई. विधायक की खबर पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. नदी के उफान पर रहने की वजह से शुक्रवार को चारों की खोजबीन का काम तेजी से नहीं हो पाया. शाम होने के बाद रेस्क्यू टीम लौट गई.
शनिवार सुबह चारों की तलाश में लगे ग्रामीणों को एक महिला का शव बहे स्थल से काफी दूर पत्थरों के बीच फंसा दिखा। इसकी खबर पुलिस को दी गई. पुलिस एवं SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई. बीच नदी से महिला के शव को निकाला गया. जबकि दो बच्चों सहित तीन अन्य का पता नहीं चल सका है.
जिस मैनी नदी में चारों बहे हैं, वह जशपुर से निकलती है. पहाड़ी नदी होने की वजह से यहां पानी का बहाव काफी तेज है. इसी वजह से भी रेस्क्यू अभियान में देर हो रही है. घटना से ढोढ़ागांव में मातम पसरा हुआ है.
संभाग में बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर सरगुजा संभाग में पिछले चार दिनों से जमकर बारिश हुई है. इसी वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. संभाग के मनेंद्रगढ़, कोरिया एवं सूरजपुर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में भी रुक-रुककर बारिश हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB