गरियाबंद में पटवारियों की नाराजगी, बोले- अब नहीं देंगे हाथ से बनाए दस्तावेज, लंबित समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Patwaris' displeasure in Gariaband, said - will not give handmade documents now, submitted memorandum to the collector for early resolution of pending problems

गरियाबंद में पटवारियों की नाराजगी, बोले- अब नहीं देंगे हाथ से बनाए दस्तावेज, लंबित समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : गरियाबंद में पटवारियों की नाराजगी जिले के पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए हाथ से बने दस्तावेज न देने का ऐलान किया है. उन्होंने डिजिटल दस्तावेजों को ही मान्य मानने की मांग की और रिश्वत की शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई.
गरियाबंद जिले के पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुरानी लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि अब से वे हाथ से लिखे दस्तावेज जैसे बिक्री नकल या खसरा बी-1 की प्रतिलिपि नहीं देंगे.
पटवारियों ने शासन के पुराने आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि अब सभी राजस्व दस्तावेज भुइयां सॉफ्टवेयर से कंप्यूटर पर ही जारी किए जाते हैं. फिर भी कुछ पंजीयन कार्यालय अब भी पटवारियों से हस्तलिखित नकल मांगते हैं. जिससे जनता को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि हाथ से दस्तावेज मांगने की प्रक्रिया में कई बार रिश्वत जैसी शिकायतें भी सामने आती हैं. जिससे पटवारियों की छवि खराब होती है. इसीलिए अब संघ ने फैसला लिया कि सिर्फ डिजिटल दस्तावेज ही दिए जाएंगे.
पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि जिले के सभी पंजीयन कार्यालयों को निर्देशित किया जाए कि वे हस्तलिखित दस्तावेज की मांग न करें और डिजिटल दस्तावेजों को ही मान्य माने. पटवारियों ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं पर अब जल्द कार्रवाई होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB