गरियाबंद में रेत माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 245 ट्रिप रेत जप्त, 9 मामले दर्ज, जिला प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही

Collector takes big action against sand mafia in Gariaband, 245 trips of sand seized, 9 cases registered, continuous action being taken by the district administration

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 245 ट्रिप रेत जप्त, 9 मामले दर्ज, जिला प्रशासन द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर खनिज टॉस्क फोर्स (खनिज, राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम) ने बीते 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. 19 और 20 जून को ग्राम राजिम, बकली और चौबेबांधा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध रेत भंडारण परिवहन उत्खनन के 4 मामलों में करीब 245 हाईवा ट्रिप रेत जप्त की.
टीम ने खनिज रेत के अवैध परिवहन में इस्तेमाल 1 हाईवा और 4 ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया. इन वाहनों और भंडारण के मामलों में कुल 9 मामला बनाए गए हैं. सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, खनिज (खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2009 और खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी रोहित कुमार साहू, खनि सिपाही खिलेश्वर ध्रुव, नगर सैनिक भुवनेश्वर वर्मा और लाकेश साहू की अहम भूमिका रही. पुलिस विभाग की तत्परता से अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
प्रशासन ने साफ किया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले दिनों में निगरानी और भी सख्त होगी. कलेक्टर ने कहा है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जा सकता है.
रोहित कुमार साहू (सहा. खनि अधिकारी, गरियाबंद) ने कहा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर नियमों के तहत कठोर कार्रवाई जारी है. यह मुहिम लगातार जारी रहेगी. जनता से भी अपील है कि इस तरह की गतिविधियों की खबर फौरन प्रशासन को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB