हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाया स्वस्थ जीवन का संकल्प, विधायक रोहित साहू ने बढ़ाया उत्साह
Thousands of people practiced yoga, Minister Tank Ram Verma made them pledge to live a healthy life, MLA Rohit Sahu encouraged them
गरियाबंद : शनिवार 21 जून 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गरियाबंद जिले में ऐतिहासिक बना. जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉकों और गांवों तक योग का महोत्सव ऐसा सजा कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच करीब एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया.
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में आयोजित हुआ. जहां खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, कलेक्टर बीएस उइके, एसपी निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ मरकाम, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और बड़ी तादाद में आम नागरिक मौजूद रहे.
योगाचार्य भागवत कुमार साहू और मितेश साहू के निर्देशन में सभी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और अनेक योग आसनों का अभ्यास किया. पूरा स्टेडियम ‘ओम’ की ध्वनि और शांति मंत्रों से गूंज उठा. बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था.
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा “योग भारत की अमूल्य धरोहर है. हमारे पूर्वजों, साधु-संतों ने इसे जीवन जीने की कला के रुप में अपनाया. आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग ही है जो हमें मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन देता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है. विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वस्थ नागरिक जरुरी हैं. योग को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है.
विधायक रोहित साहू ने कहा कि योग से ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है. प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने आज हम सब एक मंच पर जुटे हैं. सभी वर्गों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. मैं क्षेत्र में योग के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा.
गरियाबंद में योग महोत्सव की झलकियां
✅ बच्चों और बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया
✅ महिला समूहों ने अलग-अलग योग ग्रुप बनाकर भाग लिया
✅ हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया
✅ LED स्क्रीन पर PM मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ
✅ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक योग कार्यक्रमों में भाग लिया.
कई अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर कार्यक्रम में पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ़ मेमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, आशीष शर्मा, मिलेश्वरी साहू, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, प्रशांत मानिकपुरी, सागर मयाणी, प्रकाश सोनी, सूरज सिन्हा सहित डीएफओ वरुण जैन, अपर कलेक्टर नवीन भगत, प्रकाश राजपूत, एसडीएम ऋषा ठाकुर, एसडीओपी निशा सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी एसके सारस्वत, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, नायब तहसीलदार डोनेश साहू सहित बड़ी संख्या स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गरियाबंद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गरियाबंद में सरस्वती शिशु मंदिर एवं जिला जेल में सामुहिक योग कराया गया. जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि यह योग शिविर संचनालय आयुष छत्तीसगढ़ द्वारा जिला आयुष अधिकारी के तत्वाधान में आयुष योगा वेलनेस सेंटर गरियाबंद के डॉ शिखा कुरेटी (योग चिकित्सक) द्वारा आयोजित किया किया गया. जो कि 17 जून 21 जून तक सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थी शिक्षकों और पालकों एवं 15 से 21 जून जिला जेल में कैदियों और पुलिस कर्मियों को योग प्राणायाम करा कर तत्त्व विकार की जानकारी दी गई.



