जिला पंचायत सदस्य से मारपीट करना पड़ा भारी, भाजपा नेता के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पुलिस ने निकाला जुलूस

Assaulting a Zila Panchayat member proved costly; five accused involved in the case concerning a BJP leader were arrested and sent behind bars, and the police paraded them publicly.

जिला पंचायत सदस्य से मारपीट करना पड़ा भारी, भाजपा नेता के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पुलिस ने निकाला जुलूस

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिला कबीरधाम जिले में रेंगाखार थाना क्षेत्र में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पर हमले का मामला सामने आया है. जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मरावी सोमवार को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क पर निकले थे. इस दौरान वाहन ओवरटेक करने को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया. राजकुमार मरावी के मुताबिक युवकों ने आगे जाकर उनकी गाड़ी रुकवाई, उनके और उनके वाहन चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की.
भाजपा नेता से मारपीट की खबर मिलते ही रेंगाखार पुलिस फौरन हरकत में आ गई और आरोपियों की पहचान कर उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t