पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

There was a dispute between husband and wife after killing the wife the husband committed suicide by hanging himself sensation spread in the area police is investigating the matter

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

कोरबा : कोरबा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसमे पति ने पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम ठेंगरीमार में जगन्नाथ मंझवार उम्र 37 साल अपने परिवार के साथ रहता था. जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार में पत्नी, 12 साल के पुत्र और मां इतवारो बाई का पालन-पोषण करता था. सोमवार की शाम जगन्नाथ और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई. कुछ देर बाद जब आकर देखी तो बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी. जिसके बाद घटना की खबर पुलिस को दी गई.
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी. शुरुआती जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर खुद कर ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पहले किया पत्नी का मर्डर, फिर खुद भी लगा ली फांसी

झुंझुनू : राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस को छानबीन में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था. लेकिन इस खौफनाक कदम के पीछे क्या वजह है, इसका पुलिस पता लगा रही है. 
यह सनसनीखेज वारदात झुंझुनू जिले के सुल्ताना पुलिस थाना इलाके की है. इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए सुल्ताना पुलिस थाने के एसएचओ भगवान राम ने बताया कि 30 साल के राजेश कुमार और 28 वर्षीय मंजू की शादी कुछ साल पहले हुई थी. लेकिन आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था.

एसएचओ ने आगे बताया कि वे दोनों तीन दिन पहले ही किराए के एक मकान में शिफ्ट हुए थे. लेकिन रविवार को ना जाने क्या हुआ कि राजेश कुमार ने रस्सी से अपनी पत्नी मंजू का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद राजेश ने खुद भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.
इंस्पेक्टर भगवान राम ने आगे बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मंजू का भाई उनके घर आया. उसने पाया कि कमरा अंदर से बंद था. जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला गया.
पुलिस ने पाया कि अंदर कमरे में राजेश कुमार की लाश फांसी पर लटकी हुई थी, जबकि उसकी पत्नी फर्श पर पड़ी थी. दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए. अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb