दर्दनाक सड़क हादसा, मेला देखने जा रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रेलर वाहन ने कुचला, तीनों की हुई मौत, पसरा मातम, वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Three bike riding friends who were going to see the fair were crushed by a trailer vehicle all three died mourning spread vehicle seized driver arrested

दर्दनाक सड़क हादसा, मेला देखने जा रहे बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रेलर वाहन ने कुचला, तीनों की हुई मौत, पसरा मातम, वाहन जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

सक्ती :  सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में बोडासागर के पास ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तो की मौत हो गई है, वही पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है. 
मिली जानकारी मुताबिक ग्राम चिखली में काली पूजा उत्सव का आयोजन कर मेला लगा हुआ था. जिसे देखने के लिए सारंगढ़ मके रहने वाले 6 दोस्त दो बाइक में घूमने जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर वाहन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. जिससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गिरजा राम माली, नरेश माली, डोरी लाल माली को शरीर में गंभीर चोट आई थी.
घटना रविवार की रात करीब 9:15 बजे की है. घटना की जानकारी 112 पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने तीनो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल डभरा लाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनो युवकों को मृत घोषित कर दिया. डभरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। वही वाहन को जब्त कर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया. डभरा थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सड़क हादसा 3 की मौत, 4 घायल

मुंगेली : मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है. बलौदाबाजार हिरमी के रहने वाले लोग बोलेरो से सुबह बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे. रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया. जिससे अनियंत्रित बोलेरा सड़क के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि 4 अन्य लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस की मदद से सभी घायलों को सरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों के बलौदाबाजार निवासी होने की जानकारी सामने आयी है. पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb