खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर नाबालिग की दर्दनाक मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की गई जान
Painful death of a minor after getting trapped in the rotavator of a tractor while plowing the field two bikes collided head on 2 people lost their lives
खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर नाबालिग की दर्दनाक मौत
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में खेत की जुताई के समय चलते ट्रैक्टर में चढ़ने के चक्कर में एक नाबालिग रोटावेटर के अन्दर घुस गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गापुर गांव में जय मंडल पिता रविंन्द्र मंडल उम्र 13 साल खेत की जुताई करने के लिये ट्रैक्टर चालक के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचा था. ट्रैक्टर चालक जब खेत की जुताई कर रहा था तभी ट्रैक्टर में पीछे से चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने की वजह से ट्रैक्टर मालिक का लडका जय मंडल रोटावेटर के अन्दर घुस गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
अचानक इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. वहीं इस घटना में जय मंडल की मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम पसर गया. रविवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत
सक्ती : सक्ती जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान भागवत सतनामी की मौत हो गई.
घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम किया जिसके बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे और 25 हजार रुपये मुआवजा राशि देने के बाद चक्काजाम को खत्म किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कोंडागांव : कोंडागांव के केशकाल विकास खंड के ग्राम सिदावण्ड में जंगल में लकड़ी काटने गए एक अधेड़ ग्रामीण पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया. अधेड़ व्यक्ति उस वक्त जंगल में था. जब वहां एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी. ग्रामीण पर अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया. और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
नाजुक हालत में घायल व्यक्ति को फौरन केशकाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. क्षेत्र में लगातार भालू की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



