रसेला-खरखरा मार्ग पर नाकाबंदी में खुला राज, तीन लोगों से मिले कागज में लपेटकर रखे चमकीले पत्थर, बाइक-मोबाइल समेत करीब 1.43 लाख का माल जब्त
Secret revealed during a blockade on the Rasela-Kharkhara road: shiny stones wrapped in paper were found in the possession of three individuals; goods worth approximately ₹1.43 lakh, including a motorcycle and mobile phones, were seized.
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिला में रसेला-खरखरा मार्ग पर संदिग्ध रूप से मोटरसाइकिल से गुजर रहे तीन लोगों को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा. तलाशी के दौरान तीनों के पास से कागज में लिपटे छोटे-बड़े चमकीले पत्थर (हीरा) बरामद हुए हैं. जिन्हें कथित तौर पर बहुमूल्य खनिज पदार्थ बताया जा रहा है. पुलिस ने मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत करीब 1 लाख 43 हजार रुपये का सामान जब्त किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर 2026 को पुलिस को खबर मिली कि पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर CG04 QH 5325 में तीन लोग रसेला-खरखरा मार्ग से संदिग्ध रूप से बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा लेकर जा रहे हैं. खबर के बाद पुलिस टीम ने रसेला-खरखरा मार्ग के देवरी धामनडीह तिराहा मोड़ के पास नाकाबंदी की.
कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के मुताबिक पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए. पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की. मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम लिलेश्वर नायक उम्र 26साल निवासी मेड़की डबरी, थाना छुरा बताया. उसके साथ हेमकुमार यादव उम्र 65 साल निवासी ग्राम सड़क परसुली, थाना गरियाबंद और पुरण नायक उम्र 33 साल निवासी मेड़की डबरी, थाना छुरा होना बताया गया.
तीनों की अलग-अलग तलाशी में मिले चमकीले पत्थर
पुलिस द्वारा तीनों की अलग-अलग तलाशी लेने पर लिलेश्वर नायक की जींस की जेब से सफेद कागज में लिपटे छोटे-बड़े चमकीले पत्थर हीरा मिले. इसी तरह हेमकुमार यादव और पुरण नायक के पास से भी कागज में लिपटे चमकीले पत्थर हीरा बरामद किए गए. तीनों के संयुक्त कब्जे से कुल 8 नग कथित बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा बरामद हुए. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है.
मोबाइल और बाइक भी पुलिस के कब्जे में
कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. आरोपियों के पास से ओप्पो, लावा और विवो कंपनी के मोबाइल मिले हैं. जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं कथित खनिज पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर CG04 QH 5325 को भी पुलिस ने जब्त किया है. बाइक की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है. इस तरह खनिज पदार्थ हीरा, बाइक और मोबाइल सहित जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 43 हजार रुपये बताई जा रही है.
वैध कागजात नहीं मिलने की बात
पूछताछ के दौरान आरोपियों से बरामद खनिज पदार्थ के बारे में वैध दस्तावेज मांगे गए. लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका. इसके बाद पुलिस ने कथित अवैध खनिज परिवहन के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाई. इस मामले में बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) तथा माइनिंग एक्ट की धारा 21(4) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया.
हालांकि बरामद चमकीले पत्थरों की वास्तविक प्रकृति और उनकी खनिज संबंधी स्थिति की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस कार्रवाई के बाद मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



