दर्दनाक हादसा, खड़ी हाइवा से टकराई कार, देवी दर्शन कर लौट रहे पूर्व पार्षद समेत सात लोग घायल, भांजी और पत्नी भी जख्मी
Tragic accident car collided with a parked Hiva seven people including former councilor returning from Devi Darshan injured niece and wife also injured
कोरबा : सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ी एक बार फिर हादसे की वजह बनी है. इस हादसे में ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए. गनीमत रही का कार का एयरबैग समय पर खुल गया. जिससे चालक की जान बच गई. वरना उसकी जान चली जाती. यह हादसा कनकी मुख्य मार्ग पर हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे. कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई. कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां से सभी की हालत नाजुक बताते हुए प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे. ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया. वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे ट्रेलर वाहन गलत दिशा में खड़ा हुआ था. जहां सामने से धूल और अंधेरा होने के चलते कार सीधे ट्रेलर में जा टकराई. खबर मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



