एसबीआई बैंक मैनेजर ने ले लिया 10% कमीशन और खा गया 38 हजार का देशी मुर्गा, फिर भी नही दिया लोन, रुपचंद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

SBI bank manager took 10 percent commission and ate up desi chicken worth 38 thousand, did not give loan, warned of hunger strike and self immolation

एसबीआई बैंक मैनेजर ने ले लिया 10% कमीशन और खा गया 38 हजार का देशी मुर्गा, फिर भी नही दिया लोन, रुपचंद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक मुख्यालय में स्थित एसबीआई के ब्रांच मैनेजर पर एक ग्रामीण ने गंभीर आरोप लगाए है और उसने इंसाफ नही मिलने पर पहले तो भूख हड़ताल और फिर आत्मदाह की चेतावनी दी है. जिसने अपने विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से आवेदन देकर बकायदा अनुमति भी मांगी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण रुपचंद मनहर पिता होरीलाल ग्राम सरगंवा निवासी ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम मस्तूरी को ज्ञापन सौंपा है कि उसने पोल्ट्री फार्म के कारोबार के लिए एसबीआई बैंक मस्तूरी में 12 लाख रुपया लोन के लिए आवेदन किया था. जिसे पास करने के एवज में बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी द्वारा एडवांस में 10 परसेंट कमीशन की मांग की गई.
जिसे आवेदक के द्वारा अपनी मुर्गियां बेचकर 2 महीने में दी गई. इस दौरान हर शनिवार को मैनेजर द्वारा देशी मुर्गी की डिमांड की गई. जिसे भी आवेदक द्वारा खिलाया गया. जिसने कुल 38900 रुपए के मुर्गे भी खा लिए. लेकिन लोन नही दिया गया. इससे परेशान होकर आवेदक रुपचंद ने अपना ज्ञापन सौंपकर 2 दिसम्बर 2024 से 6 दिसंबर 2024 तक भूख हड़ताल करने और इसके बाद भी पैसे नही मिलने पर कीटनाशक पीकर या आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. जिसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI