दर्दनाक सड़क हादसा, ट्यूशन से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, परिवार में पसरा मातम, वाहन समेत ड्राइवर फरार, तलाश जारी

Tragic road accident: A 16-year-old girl returning home from tuition was struck violently by a tractor; the family is plunged into grief. The driver fled the scene with the vehicle, and a search is underway.

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्यूशन से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, परिवार में पसरा मातम, वाहन समेत ड्राइवर फरार, तलाश जारी

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 16 साल की कक्षा 11वीं की छात्रा जहान्वी सी. भूषण की इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार शाम हाईकोर्ट के पास एयरपोर्ट रोड चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी थी. गंभीर रूप से घायल जहान्वी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया. इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर रोड निवासी जानवी सी. भूषण उम्र 16 साल पिता चंद्र भूषण डहरिया कक्षा 11वीं की छात्रा थी. उसके पिता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार शाम करीब 6 बजे जहान्वी सी. भूषण ट्यूशन से घर लौट रही थी. तभी हाईकोर्ट के पास सेंट्रल प्वाइंट होटल के नजदीक एयरपोर्ट रोड चौराहे पर ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी गंभीर थी कि छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
इसके बाद उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रविवार को छात्रा की मौत हो गई. जिस बेटी के घर लौटने का इंतजार परिवार कर रहा था. उसकी मौत की खबर ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया.
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. अब इस मामले में फरार ड्राइवर की पहचान और हादसे की हालात को लेकर आगे की कार्रवाई अहम है. एक मासूम छात्रा की मौत ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb