हॉटल सिल्वर ओक में डांस के दौरान चाकूबाजी, दो युवक लहूलुहान, एक की हालत नाजुक, 2 आरोपी गिरफ्तार, बाउंसर और कर्मचारियों खिलाफ भी एक्शन

Knife attack during dance in Hotel Silver Oak two youths bleeding condition of one critical 2 accused arrested action taken against bouncer and employees also

हॉटल सिल्वर ओक में डांस के दौरान चाकूबाजी, दो युवक लहूलुहान, एक की हालत नाजुक, 2 आरोपी गिरफ्तार, बाउंसर और कर्मचारियों खिलाफ भी एक्शन

बिलासपुर : एक तरफ जहां प्रदेश सरकार नशा मुक्ति अभियान का आगाज कर जन जागरुकता का अभियान चला रही है तो वही दूसरे तरफ नशे के उन्माद में मदहोश युवक पब बार में डांस को लेकर हंगामा खड़ा करते हुए, धारदार नुकीली चीज को हथियार बनाकर खूनी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं.
रविवार की रात हॉटल सिल्वर ओक में डांस को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ. विवाद को देखते हुए बार के अंदर सुरक्षा कर्मी ने विवाद करने वाले युवकों को बाहर का रास्ता दिखाकर मामला को शांत कर दिया.
लेकिन इसके बाद विवाद करने वाले युवकों में एक पक्ष के युवकों ने पब बार के बाहर भी विवाद करते रहे. जिसमे आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश राव ने युवकों पर नुकीली चीज से हमला कर दिया. इस घटना में दोनो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस घटना के सामने आने के बाद पब बार में भगदड़ मच गई. पब बार आए युवक-युवती भागते हुए नजर आने लगे. वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच कर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
प्रार्थी निलेश लहरे उम्र 22 साल ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथी राहुल डाहिरे और अमितेश कारे 29 सितंबर को रात करीब 10:20 बजे सिल्वर ओक बार में गए थे. रात करीब 11 बजे क्लब में डांस करने के दौरान अभिषेक एंथोनी और उसके अन्य साथियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई. इस मामूली विवाद ने जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया. जब अभिषेक एंथोनी और उसके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरु कर दी. जब अमितेश और राहुल ने इसका विरोध किया. तो अभिषेक एंथोनी ने चाकू से हमला कर दिया.
इस हमले में अमितेश कारे को कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. जबकि राहुल डाहिरे के सीने और पेट पर भी चाकू के वार से खून निकलने लगा. दोनों को बचाने की कोशिश में उनके अन्य साथी भी चोटिल हुए. इस हमले के बाद पुलिस को खबर दी गई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने अभिषेक अन्थोनी पिता अमित उम्र 22 साल पता सर्किट हाउस रूम नंबर 03 कुदुदंड बिलासपुर और मेदूरी कामेश राव पिता मेदूरी रामप्रसाद राव उम्र 34 साल 27 खोली विकास नगर बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया. 
इस घटना के बाद बार प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई. क्योंकि बार के बाउंसर और कर्मचारी घटना के वक्त मौजूद थे. लेकिन उन्होंने समय रहते पुलिस को खबर नहीं दी. इस आधार पर बार के बाउंसर देव प्रसाद भास्कर, समीर और सारिक के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक हॉटल सिल्वर ओक में पार्टी के दौरान युवक-युवतियों का डांस कर रहे थे. इस बीच डांस को लेकर अभिषेक एंथनी ने कुछ युवकों के साथ विवाद करना शुरु कर दिया. इस विवाद में जब एक युवक के दोस्त ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. तब अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राव ने अमितेश खरे और राहुल डाहिरे पर बर्फ फोड़ने वाली नुकुली चीज से हमला कर दिया. हमले के बाद दोनो युवक खून से लथपथ हो गए. जिसके बाद वहा अफरा तफरी मच गई.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि डांस के दौरान कैसे विवाद बढ़ा और किस तरह से आरोपियों ने नुकीली चीज से हमला किया. फुटेज में न सिर्फ युवक और युवतियां डांस करते नजर आ रहे हैं. बल्कि विवाद का पूरा मंजर भी दिखाई दे रहा है. यह फुटेज घटना की गंभीरता को और बढ़ाता है. क्योंकि यह दर्शाता है कि किस तरह से एक मौज-मस्ती का माहौल हिंसा में बदल गया.
जिसकी वजह से देर रात तक पब बार खुलेआम बेखौफ संचालित हों रहे हैं. अपने तय समय में बंद नही होते। और लगातार ऐसे ही स्थानों में हुड़दंगी मारपीट चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आती है. रविवार की रात को पब बार में नाच-गाना को लेकर जो वीडियो सामने आया है. उसमे साफ-साफ देखा जा सकता है कि रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद युवक युवती नाच-गाना कर रहे हैं.
सिविल लाइन थाना के टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि होटल सिल्वर ओक पब बार में डांस को लेकर युवकों बीच विवाद हुआ. विवाद को सुरक्षा में तैनात बार कर्मियों के द्वारा विवाद करने वाले युवकों को बाहर कर दिया गया. जिसके बाद आरोपी अभिषेक एंथोनी और उसके साथी कामेश ने राहुल डाहिरे और अमितेश खरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया. जिसमें दोनो युवक घायल हो गए.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं आरोपी अभिषेक एंथनी और उसके साथी कामेश राव को हिरासत में ले लिया गया. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.
इस मामले में आयुष मेहता नाम के एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. आयुष भाजपा युवा मोर्चा का महामंत्री बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने घायलों के साथी निलेश राय की रिपोर्ट पर 115(2), 118(1), 296, 3(5), 351 (2) भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb