तेंदुए ने किया 11 साल के मासूम पर हमला, दातुन तोड़ने के दौरान बुजुर्ग पर दो भालूओं ने किया वार, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत

Leopard attacked an 11 year old innocent child two bears attacked the old man while breaking his tooth deer died after being hit by an unknown vehicle

तेंदुए ने किया 11 साल के मासूम पर हमला, दातुन तोड़ने के दौरान बुजुर्ग पर दो भालूओं ने किया वार, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत

तेंदुए ने किया 11 साल के मासूम पर हमला

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अंतर्गत दुधावा में मंगलवार को शाम 7 बजे तेन्दुआ ने एक 11 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसको स्वास्थय केन्द्र सारवंडी में प्राथमिक उपचार के बाद टांके लगा कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बालक नीरज ध्रुव अपने घर से पड़ोसी के घर खेलने जा रहा था. उसी समय पड़ोसी के घर के सामने ही नीरज के ऊपर तेंदुआ ने हमला कर दिया. जिससे दूर में खड़े कुछ लोगों ने देखा और आवाज लगाते हुए दौड़े तब जाकर तेंदुआ ने बच्चों को छोड़कर फरार हो गया. बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गया. जिनको इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पिछले कुछ दिनों में इलाके के तीन बच्चों पर हमला कर चुका है. जिसमें एक बच्चे की मौत और दो घायल हो चूके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दातुन तोड़ने के दौरान बुजुर्ग पर दो भालूओं ने किया हमला

धमतरी : धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के ग्राम अर्जुनी में घर के बाड़ी में दातुन तोड़ रहे बुजुर्ग पर दो भालूओं ने हमला कर दिया. घटना शाम 4:30 बजे का बताया जा रहा है दो भालूओं के हमले से वृध्द केशनाथ मांझी के सिर, हाथ और जांघ पर गंभीर चोटें आई है. घायल को नगरी से जिला अस्पताल रिफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घायल बुजुर्ग केशनाथ मांझी शहीद तीरणसिंह मांझी के पिता हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

महासमुंद में पहुंचा भालू, लोगों में दहशत

महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा नगर में बीती रात भालू घूमता दिखा. जिससे लोगों में देखकर दहशत फेल गई है. यह मामला पिथौरा नगर के ग्राम लहरौद बया रोड क्षेत्र के आसपास का है.
जहां बीती रात्रि भालू को घूमता देखा गया है. शहर में लगातार भालुओं की आमद जारी है. भालू शहर के गली मोहल्लों में आए दिन नजर आ रहे हैं. भोजन पानी की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं. जिन्हें रोक पाने में वन विभाग पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है. वहीं लोगों को मॉर्निंग वॉक में निकालने के लिए भी सावधानी बरतने की बात कही गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौत

पखांजुर : अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र परतापुर और मोहला के मुख्य मार्ग पर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के घटना स्थल पर पहुचा। मादा हिरण की लंबाई 5 फिट ऊँचाई करीब 3 फीट नापा गया गया. डॉक्टर  द्वारा हिरण को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया. परतापुर थाना क्षेत्र का मामला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb