ससुराल पक्ष ने घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी, 6 माह की गर्भवती प्रताड़ित महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार, एसपी आईजी को सौंपा ज्ञापन
In-laws entered the house and threatened to kill 6 months pregnant torture woman pleaded for justice submitted memorandum to SP IG
बिलासपुर : बिलासपुर जिला के सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली आरती यादव ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
6 माह से गर्भवती आरती आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अपने परिवार और खुद को जान का खतरा बताया.
आरती ने मीडिया से बात कर जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिसंबर 2022 को उस्की शादी सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले नवीन यादव के साथ हुई थी. शुरुआत में आरती की मां कैंसर से पीड़ित थी. इसलिए बहुत ज्यादा दहेज नहीं दे पाई. इसी वजह से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मांग की जा रही थी. लेकिन फिर ससुराल पक्ष ने आरती को मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ना देना शुरु कर दिया.
इतना ही नहीं गर्भवती होने के बाद भी पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर आरती का हाथ काटने की कोशिश की. लेकिन किसी तरह से आरती अपनी जान बचाने में कामयाब रही. इससे भी जब ससुराल पक्ष का मन ना भरा तो उन्होंने मानसिक रुप से प्रताड़ित देना शुरु कर दिया. लेकिन अपने बच्चे और अपने परिवार के लोक लाज के डर से आरती ससुराल में रह रही थी.
लेकिन लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान बचाने के लिए 30 अगस्त को आरती मौका पाकर निकल गई. वह घर पहुंच पाती उससे पहले उसके ससुराल वाले घर पहुंच कर आरती के पिता और माता को मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद आरती के पिता ने मामले के शिकायत सरकंडा थाने में की. वहीं इस मामले में सरकंडा थाने ने नवीन यादव और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
लेकिन आरती अभी भी इंसाफ की आस में भटक रही है. और जल्द से जल्द कार्रवाई कर उन्होंने इंसाफ दिलाने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई है. अब देखने वाली बात होगी कि महिला संबंधी अपराध को लेकर गंभीर बिलासपुर पुलिस अब आरती को इंसाफ दिलाने लिए किस तरह से काम करती है और कितनी जल्दी सरकंडा पुलिस आरोपी और उसके परिजनों को गिरफ्तार करती है.



