रामनवमी की शोभायात्रा देखकर वापस घर लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 3 परिवारों में पसरा मातम
Bike riders returning home after watching Ram Navami procession were hit by a car, three devotees died, three families are in mourning
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई है. तीनों युवक रायगढ़ से रामनवमी की शोभायात्रा देखकर वापस घर लौट रहे थे। बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बिलासपुर की तरफ से आ रही कार से भिड़ गए. पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है
मिली जानकारी के मुताबिक गेजामुड़ा रोड पर रात में छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरामुड़ा निवासी बाइक सवार तीन युवक अमित राठिया उम्र 20 साल, तरुण राठिया उम्र 16 साल और रितेश राठिया उम्र 16 साल रायगढ़ शहर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखने गए थे.
देर रात 11 बजे के आसपास घर जाते समय बाइक सवार तीनों युवक ग्राम गंजामुड़ा के पास एनएच-49 पर पहुंचे. तभी ट्रक को ओवरटेक करते समय बिलासपुर की तरफ से रही एक कार नम्बर CG10 AV 5902 से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
इस हादसे में मौके पर ही अमित राठिया की मौत हो गई. जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. रात में ही रितेश की मौत हो गई. वहीं, सुबह तीसरे घायल युवक अरुण राठिया की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में कार चालक को भी गंभीर चोट आने की वजह से उसे एक प्राइवेटअस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. इस हादसे ने तीनों मृतकों के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



