पीएम आवास योजना के फॉर्म भरना शुरु, Pre B.Ed और Pre D.El.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए करें आवेदन, पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन
Filling of forms for Pradhan Mantri Awas Yojana has started, apply for Pre B.Ed and Pre D.El.Ed entrance exam, nomination for Padma Awards 2026
पीएम आवास योजना के फॉर्म भरना शुरु
पीएम आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है. ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जो कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं इस योजना में अपना फार्म घर बैठे ही भर सकते हैं.
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तरीके से सिर्फ 5 मिनट में ही पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए फॉर्म सबमिट किया जा सकता है. पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के ऑनलाइन फॉर्म योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकृत किए जा रहे हैं. इसके अलावा उनकी सहायता के लिए हाल ही में पीएम आवास प्लस 2024 वाला एप्लीकेशन भी लॉन्च कर दिया गया है.
आवेदक की नागरिकता मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र की ही होनी चाहिए.
उसके नाम पर दो हेक्टेयर या फिर उससे ज्यादा जमीन भूमि ना हो.
जो व्यक्ति राशन कार्ड धारक है वह योजना में आवेदन कर सकते हैं.
नियम अनुसार आवेदक की उम्र 18 साल या उससे ऊपर ज्यादा हो चुकी हो.
आवास योजना के सर्वे के अनुसार वह कच्चे घरों में निवास करता हो.
पीएम आवास योजना हेतु जरुरी दस्तावेज
परिचय पत्र
परिवार समग्र आईडी
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम आवास योजना ग्रामीण
पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए दो कमरों के पक्के मकान के निर्माण के लिए 120000 रुपए तक की वित्तीय राशि स्वीकृत की जाती है. जो डायरेक्ट ही आवेदन के खातों में करीब चार किस्तों के जरिए भेजी जाती है. सरकारी लक्ष्य अनुसार वर्ष 2027 तक देश के सभी ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों के लिए अनिवार्य रुप से आवास से लाभार्थी कर दिया जाएगा.
आवेदक जन सेवा केंद्र या फिर तहसील कार्यालय में बहुत ही आसानी के साथ ऑनलाइन आवेदन पूरा करवा सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह का शुल्क भी नहीं लगता है.
आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर सिर्फ 1 महीने में ही लाभ मिल जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन कैसे करें?
आवास योजना ग्रामीण में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.gov.in/netiayHome/home.aspx पर जाएं.
वेबसाइट के होम पेज पर मेनू में awassoft वाला ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें.
अब आगे डाटा एंट्री वाले विकल्प पर क्लिक करते हुए अपना राज्य, जिला,ब्लॉक, ग्राम पंचायत इत्यादि का चयन कर लेना होगा.
इसके बाद कंटिन्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे जाते हुए यूजर नेम पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
अब अगली ऑनलाइन विंडो में बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूरी डिटेल भरे.
अब आवेदक की बैंक डिटेल को पूरा करते हुए अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
अब अन्य जरुरी विवरण जमा करें और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
इस तरह पीएम आवास योजना में ग्रामीण आवेदन पूरा हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
Pre B.Ed और Pre D.El.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है. प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च से शुरु हो गई है.
प्री बीएड एवं प्री डीएलएड में इच्छुक अभ्यार्थी 25 अप्रैल 2025 तक शाम 5 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए त्रुटि सुधार की तारीख 26 अपै्रल से 28 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय किया गया है. व्यापम द्वारा प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तारीख 22 अप्रैल 2025 निर्धारित किया गया है. परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा. अभ्यर्थी इस संदर्भ में ज्यादा जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं.
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन
भारत सरकार ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों ‘‘पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री’’ के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु कर दी है. नामांकन प्रस्ताव 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल awards.gov.in के जरिए आमंत्रित किए गए हैं. जिले के पात्र एवं योग्य व्यक्तियों के नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 जुलाई 2025 तक प्रस्तावों का परीक्षण एवं प्रमाणीकरण कर कलेक्टर कार्यालय को पेश करें.
पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 15 जुलाई 2025 तक संबंधित विभाग को भेजे जाने चाहिए. सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के मापदंडों के अनुरुप योग्य उम्मीदवारों के प्रस्ताव तैयार कर पेश करें. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर सुनिश्चित करें कि सभी प्रस्ताव प्रमाणित, सही और निर्धारित प्रारूप में समय-सीमा के भीतर पेश हों.
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं. जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं. इनमें कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



