कॉलेज में शैक्षणिक भविष्य दांव पर लगाने के गंभीर आरोप, फीस वसूली के बाद छात्रों को परीक्षा से किया बाहर, संस्थान संचालकों पर कार्रवाई की मांग

Serious allegations of jeopardizing students' academic futures at the college; students barred from exams after fees were collected; demand for action against the institute's management.

कॉलेज में शैक्षणिक भविष्य दांव पर लगाने के गंभीर आरोप, फीस वसूली के बाद छात्रों को परीक्षा से किया बाहर, संस्थान संचालकों पर कार्रवाई की मांग

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. तिलसिंवा स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक दंपति पर छात्रों से पूरी फीस लेने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं कराने और उनका शैक्षणिक भविष्य दांव पर लगाने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ित छात्र-छात्राओं ने इस बारे में थाना सूरजपुर और कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.
छात्रों ने संस्थान पर धोखाधड़ी के लगाए आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक राम नेवाज साहू द्वारा डीएमएलटी (DMLT) एवं बीएमएलटी (BMLT) पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों से पुरे कोर्स की फीस जमा कराई गई थी. छात्रों का आरोप है कि फीस जमा करने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं कराया गया. इतना ही नहीं, अब तक न तो उनकी परीक्षा कराई गई है और न ही कोई वैध मूल प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया है. जिससे उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो गया है.
छात्रों की नहीं सुनी गई फरियाद
पीड़ित छात्रों का कहना है कि जब भी वे परीक्षा, प्रमाण-पत्र या फीस वापसी की मांग को लेकर संस्थान पहुंचते हैं. तो संचालक राम नेवाज साहू और प्राचार्य संध्या साहू द्वारा उन्हें अपमानित कर वापस भेज दिया जाता है. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि छात्रों को डराया-धमकाया जाता है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है.
छात्रों ने किया कार्रवाई की मांग
छात्रों ने यह भी बताया कि वर्तमान में संस्थान का संचालन बंद कर दिया गया है. जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं. इस पूरे मामले से कई छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं और उनका भविष्य अधर में लटक गया है. पीड़ित विद्यार्थियों ने संस्थान संचालक राम नेवाज साहू और उनकी पत्नी और प्राचार्य संध्या साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, शैक्षणिक नुकसान पहुंचाने और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t