बिजली बिल में खेल करना पड़ा महंगा, BEO की कुर्सी पर किया घोटाला, DEO बनते ही नप गए जोईधा राम डहरिया!, शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने की कार्रवाई
Tampering with electricity bills proved costly; Joidha Ram Dahariya faced the music immediately after becoming DEO, having committed fraud while serving as BEO—action was taken by the Additional Secretary of the Education Department.
रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया को निलंबित कर दिया है। विभाग ने 3 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है. इस बारे में जारी आदेश के मुताबिक जोईधा राम डहरिया जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बसना, जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थे. उस दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयकों की धनराशि में गड़बड़ी कर शासन को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है.
गंभीर वित्तीय अनियमितता
विभाग ने मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की है. आदेश में कहा गया है कि उनके द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर अनुशासनहीनता की गई. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव निकोडिमस एक्का के दस्तखत से जारी आदेश में यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



