मड़ई मेला में बवाल, सरपंच पर जानलेवा हमला, भाजपा का पुलिस को दिया अल्टीमेटम, पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल, थाने का घेराव

Chaos at the fair, a deadly attack on the Sarpanch, the BJP issued an ultimatum to the police, questioned police action, and surrounded the police station.

मड़ई मेला में बवाल, सरपंच पर जानलेवा हमला, भाजपा का पुलिस को दिया अल्टीमेटम, पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल, थाने का घेराव

रायपुर/धरसींवा : राजधानी से सटे टेकारी में मड़ई मेले की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं. यहां दबंगों और असामाजिक तत्वों ने सिर्फ कानून को हाथ में नहीं लिया. बल्कि लोकतंत्र के प्रतिनिधि यानी गांव के सरपंच पर ही जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले को लेकर रायपुर के विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है.
मिली जाकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत टेकारी में मड़ई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के विधानसभा मंडल मंत्री और वर्तमान सरपंच चंद्रकांत वर्मा पर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया. चश्मदीदों के मुताबिक आरोपियों ने न सिर्फ गंदी गालियां दीं. बल्कि बेरहमी से मारपीट कर सरपंच को अधमरा कर दिया. आरोप है कि यह हमला उन्हें जान से मारने की नीयत से किया गया था.
घायल सरपंच को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन असली हंगामा तब शुरु हुआ. जब पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठे. विधानसभा थाने ने आरोपियों के खिलाफ ‘मामूली धाराओं’ में मामला दर्ज किया. इसी ढुलमुल रवैये के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब थाने पहुंच गया.
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के नितिन अग्रवाल और सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों पर कड़ी धाराएं जोड़कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. तो चक्काजाम और उग्र आंदोलन होगा.
इस विरोध प्रदर्शन में जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, चंद्रशेखर वर्मा, प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल और भाजयुमो प्रभारी सूरज टंडन सहित भारी तादाद में पंच और ग्रामीण मौजूद रहे. सबकी एक ही मांग है. सरपंच को न्याय दो, गुंडों को जेल भेजो.
बता दें कि पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर गजेंद्र वर्मा, दिलेन्द्र निषाद, मनीष विश्वकर्मा, इश्वर विश्वकर्मा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और अगर अन्य लोग भी इसमें शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB