विधानसभा की टिकट दिलाने 2 करोड़ में डील, महिला नेत्री ने थाने में की शिकायत, पहली किस्त में 30 लाख लेकर जुआ खेलते पकड़ा गया पार्षद
Deal of 2 crores to get assembly ticket woman leader lodged complaint in police station councilor caught gambling after taking 30 lakhs in first installment
राजनांदगांव : विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए महिला नेत्री नलिनी मेश्राम ने FIR दर्ज कराया है. कांग्रेस के जिन दो नेता पर आरोप लगाया गया है. उसमें राजेश गुप्ता और चंपू गुप्ता शामिल हैं. दोनों नगर निगम राजनांदगांव में एमआईसी सदस्य है. दोनों ने महिला नेत्री नलिनी मेश्राम को टिकट दिलाने का झांसा दिया और दो करोड़ रुपए में सौदा किया.
विधानसभा चुनाव हुए नौ महीना होने को है. लेकिन कांग्रेस में टिकट दिलाने का झांसा ठगी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान पांच पांच करोड़ रुपए में टिकट बेचने का मामला एक ऑडियो के जरिए सामने आया था. अब एक नया मामला राजनांदगांव से आया है.
यहां प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव नलिनी मेश्राम ने थाने में लिखित शिकायत की है. जिसमे उन्होंने कांग्रेस के ही दो नेताओं पर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है.
महिला नेत्री का आरोप है की दो करोड़ रुपए में सौदा हुआ था और पहली किस्त के रुप में 30 लाख रुपए लिए गए. महिला नेत्री के साथ ठगी करने वाला कोई और नही कांग्रेस के ही दो नेता राजेश गुप्ता और चंपू गुप्ता है. जो राजनांदगांव नगर निगम में MIC मेंबर हैं.
नलिनी मेश्राम की शिकायत के मुताबिक दोनो उनके घर आए और टिकट दिलाने का सब्जबाग दिखाया. इसके बाद खुद को राहुल गांधी का दूत बताने वाले घनश्याम विश्वकर्मा से मुलाकात कराया. राहुल गांधी का दूत बताकर चंपू गुप्ता ने ही नलिनी मेश्राम को राजनांदगांव के सर्किट हाउस में विश्वकर्मा से मुलाकात भी कराया था. दो करोड़ में सौदा तय होने के बाद सभी एक साथ दिल्ली में गए और 3-4 दिन रुककर राहुल गांधी से मुलाकात कराने का झांसा दिया. इससे पहले 16 जुलाई 2023 को गुप्ता को 30 लाख रुपए दिए गए. लेकिन टिकट नहीं मिली.
उसके बाद से वह लगातार रकम वापस करने के लिए चक्कर लगाती रही. ना टिकट मिली और ना ही पैसे वापस किए गए. जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
जिन कांग्रेस नेताओ पर आरोप लगा है. दोनों पहले ही जुआ एक्ट में गिरफ्तार हो चुके हैं. चंपू गुप्ता डोंगरगढ़ विधानसभा के कांग्रेस से एलडीएम भी हैं. वह कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए अक्सर डोंगरगढ़ पहुंचते थे. बसंतपुर पुलिस से कांग्रेस नेत्री ने शिकायत कर जुर्म दर्ज करने की मांग की है.
टिकट के नाम पर धोखाधड़ी की शिकार प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव नलिनी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भी शिकायत की है. इसके अलावा राष्ट्रीय नेताओं से भी लिखित में शिकायत की है. सभी नेताओं से शिकायत कर मामले की उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
राजेश ने यह भी कहा था कि अगर टिकट नहीं मिला तो पैसे वापस करने की जिम्मेदारी होगी. शिकायतकर्ता के मुताबिक 16 जुलाई 2023 को उन्होंने राजेश को 26 लाख रुपए एक साथ दिए. वे स्थानीय थे और फिर कुछ दिन बाद उनको 4 लाख रुपए दिए थे. इस तरह उन्होंने टिकट के बदलें 30 लाख रुपये राजेश को दिए. जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने राजेश से पैसे वापस मांगे. राजेश से पैसे मांगने पर उसने उन्हें डराना-धमकाना शुरु कर दिया. अब पुलिस इस मामले की जांच के लिए रिपोर्ट मंगवाएगी ताकि पूरे मामले की सही स्थिति समझी जा सके.
बता दें कि हाल ही में राजेश ऊर्फ चम्पू गुप्ता के घर पर पुलिस ने रेड मारी. इसमें आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ा था. राजेश गुप्ता के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी तरह से छानबीन कर रही है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



