गोबरा नवापारा की शासकीय हरिहर स्कूल में पुस्तक घोटाला, प्राचार्या ने कबाड़ में बेच दी बच्चों की नई पुस्तकें!, उठ रहे सवाल

Book scam in Government Harihar School of Gobra Navapara Principal sold childrens new books as junk questions are being raised

गोबरा नवापारा की शासकीय हरिहर स्कूल में पुस्तक घोटाला, प्राचार्या ने कबाड़ में बेच दी बच्चों की नई पुस्तकें!, उठ रहे सवाल

अभनपुर/गोबरा नवापारा : गोबरा नवापारा के शासकीय हरिहर स्कूल में पुस्तक घोटाला का मामला सामने आया है, जहां पर स्कूल की प्राचार्या संध्या शर्मा पर ही पुस्तक घोटाला कर उसे कबाड़ की और रद्दी पुस्तक बताकर बेचने आरोप लगा है.
मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय स्कूलों में गरीब छात्र-छात्राओं के लिए शासन के द्वारा मुफ्त में पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है. जिससे उन बच्चों का शैक्षणिक स्तर बढ़ सके और बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सके और जब पुस्तके खराब हो जाए तो उसके लिए बाकायदा अपने उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश लेकर और शाला विकास समिति का अनुमोदन लेकर उसे बेचा जाता है और उससे मिलने वाले पैसे को शासन को चालान के जरिए जमा किया जाता है.
लेकिन हरिहर स्कूल की प्राचार्य के द्वारा नई नई पुस्तकों को जिसका बंडल खुला भी नहीं था. उसे बिना किसी आदेश के बेच दिया गया. साथ ही उसके पैसे भी कहा गए इसका भी कोई हिसाब किताब नहीं बताया जा रहा है.
वहीं जब स्कूल की प्राचार्या से बात किया गया तो उनके द्वारा गोलमोल जवाब देते हुए पुस्तक को दीमक लगा हुआ बताकर और बेचे गए पुस्तक को सन 2022 का बताकर उसे शासन के गाइड लाइन के मुताबिक बेचना बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया.
बताया जा रहा है कि शासन के द्वारा किसी भी तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था. अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है या सिर्फ प्रिंसिपल को चेतावनी देकर उसे मामले में ठन्डे बस्ते में डाल दिया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb