तेज आंधी-तूफान के बीच डेम में मछली पकड़ने गया मछुआरा हुआ लापता, तूफान की चपेट में पानी में डूबने की आशंका, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

A fisherman who went to catch fish in the dam amid a strong storm went missing, he is feared to have drowned in the water due to the storm. A team of divers is searching for him

तेज आंधी-तूफान के बीच डेम में मछली पकड़ने गया मछुआरा हुआ लापता, तूफान की चपेट में पानी में डूबने की आशंका, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

बालोद : बालोद जिले में तांदुला डेम में मछली पकड़ने गया मछुआरा तेज आंधी-तूफान के बीच लापता हो गया. मछली पकड़ते वक्त अचानक गायब हो गया. किनारे पर उसकी नाव और जाल लावारिस हालत में मिले. जिससे डेम में हादसे की आशंका गहरा गई है. इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को बोरिद गांव का निवासी सोमन निषाद उम्र 48 साल रोज की तरह मछली पकड़ने डेम में गया था. लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया. जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए. स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले. तो उन्होंने पुलिस को खबर दी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम को तैनात किया गया है. डेम में खोजबीन जारी है. लेकिन अब तक मछुआरे का कोई पता नहीं चला है.
बताया जा रहा है कि नाव (डोंगा) डूबी थी. बता दें कि प्रदेश के अन्य इलाकों के साथ-साथ शाम को बालोद में भी मौसम का मिजाज बदला. जिले के कई इलाकों में बारिश हुई और तेज आंधी-तूफान के कारण कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टिन शेड उड़ गए. बिजली खंबों को भी नुकसान पहुंचा. डेम में मछली पकड़ने गया मछुआरा, आंधी-तूफान की चपेट में आकर पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB