सफाई कर्मचारी ने की गन्दी हरकत, अस्पताल के महिला टॉयलेट में लगाया कैमरा, नर्स और डॉक्टरों में वीडियो बनाने पर आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार
Cleaning staff did dirty work, installed camera in women's toilet of hospital, nurses and doctors got angry on making video, accused arrested
राजनांदगांव : शहर के पेन्ड्री स्थित मेडिकल कालेज के महिला टॉयलेट में मोबाइल फोन का कैमरा लगाकर वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मी को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के मोबाईल पर नर्सिंग स्टाफ के वीडियो पाये गाए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक सफाई कर्मचारी द्वारा गुरुवार को मेडिकल कालेज अस्पताल के महिला स्टाफ टॉयलेट में मोबाइल फोन लगाकर अपने फोन का कैमरा ऑन कर दिया और वहां से चला गया. इसके बाद स्टाफ नर्स और कुछ छात्राएं टॉयलेट पहुंची जहां उन्होंने वाश बेसिन के पास छुपाकर रखा गया एक मोबाइल फोन देखा. जिस पर वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन था. इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की. जिसके बाद लालबाग थाने को खबर दी गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी ताम्रध्वज मांडवी राजनांदगांव जिले के सोनेसरार का निवासी है. आरोपी के द्वारा महिला टॉयलेट में मोबाइल कैमरा लगाकर वीडियो बनाने के इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी के मोबाइल फोन पर पुलिस को कुछ वीडियो फुटेज मिले हैं. जिसकी जांच कार्रवाई की जा रही है. इधर टॉयलेट पर सफाई कर्मचारी द्वारा कैमरा लगाया जाने की जानकारी मिलने पर सभी नर्स और महिला डॉक्टरों के बीच वीडियो बनाए जाने को लेकर नाराजगी है. आरोपी कब से इस तरह से वीडियो बना रहा था. पुलिस अब इसकी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



