बच्चों से कराया जा रहा सायकल में मिड-डे मील का चावल मंगाने का काम, वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान पाठिका पुष्पा साहू सस्पेंड
Children are being made to order rice for mid day meal on cycle head teacher Pushpa Sahu suspended after video goes viral
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सोन में बच्चों द्वारा मध्यान भोजन का चावल सायकल में ढोकर लाया जा रहा था. जिसका वीडियो वायरल होने पर बीईओ की रिपोर्ट पर डीईओ ने उक्त प्रधान पाठिका को सस्पेंड कर दिया.
ग़ौरतलब है कि बच्चों से सायकल पर चावल की बोरी मंगाने का मामला सामने आते ही जांच कराई गई. जिसमें प्रधान पाठिका पुष्पा साहू को जिम्मेदार मानते हुए यह कार्रवाई की गई है. जिन्हें निलंबित कर पचपेड़ी कन्या शाला में अटैच कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



