नवविवाहिता का फांसी पर झूलता मिला शव, परिजनों ने कहा- मारकर लटकाया, शादी के बाद ससुराल पक्ष पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप
Newlywed woman found hanging; family alleges she was killed and then strung up, claiming continuous harassment by in-laws since the wedding.
सरगुजा : अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. जबकि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान सीमा यादव के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब चार साल पहले देवगढ़ निवासी सतीश यादव से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे पति, देवर, सास और ससुर द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
घटना के दिन सीमा यादव ने गांव के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. खबर मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की.
मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि खुदकुशी से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी. परिजनों का कहना है कि सीमा कई बार अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी देती थी. लेकिन सामाजिक कारणों और बदनामी के डर से उसे समझाया जाता था कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.
घटना के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच विवाद के हालात भी बन गए. जिससे तनाव बढ़ गया. पुलिस ने हालात को कंट्रोल कर लिया. उदयपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है.
पुलिस ने कहा है कि यह मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी. हालांकि असल वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



