PM आवास योजना से वंचित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, फिंगेश्वर जनपद कार्यालय का किया घेराव, जमकर नारेबाजी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Villagers deprived of the PM Awas Yojana vented their anger by gheraoing the Fingeshwar Janpad office; they raised slogans vehemently and warned of an intense agitation.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पात्र हितग्राहियों के नाम सर्वे सूची में शामिल करने की मांग की.
इस प्रदर्शन में कोमा, पंडरीतरई, किरवई, रोबा, अरंड, फुलझर, बोड़की, जोगीडीपा सहित 10 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी तादाद में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही हैं. लेकिन पंचायत स्तर पर लापरवाही और अनदेखी की वजह से उनका नाम सर्वे सूची में शामिल नहीं किया गया.
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ. इसी से नाराज होकर उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से फौरन कार्रवाई की मांग की.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर पात्र लोगों के नाम सर्वे सूची में जोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. फिलहाल प्रशासन की तरफ से प्रदर्शन को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



