हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान दल पर किया हमला, 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Angered by the defeat, supporters of the candidate attacked the polling party, crime registered against 40 people, accused former sarpanch arrested, search for the rest continues.

हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान दल पर किया हमला, 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

कांकेर : पंचायत चुनाव के दौरान कांकेर जिले के पुसवाड़ा गांव में मतदान दल पर हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस घटना में पूर्व सरपंच समेत 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कई धाराओं में जुर्म दर्ज किया है. साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान दल और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में कई पुलिस जवान भी घायल हुए थे. घटना को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI