बीड़ी पीने की लत ने ले ली 55 वर्षीय युवक की जान, शराब पीने के आदि पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर हुई मौत, लापरवाही बनी घटना की वजह

A 55-year-old man died due to a beedi addiction. A former Panchayat Secretary, who was addicted to alcohol, was burned alive and died due to negligence.

बीड़ी पीने की लत ने ले ली 55 वर्षीय युवक की जान, शराब पीने के आदि पूर्व पंचायत सचिव की जिंदा जलकर हुई मौत, लापरवाही बनी घटना की वजह

सूरजपुर : 29 अप्रैल 2026 को जिले से एक दिल दहला देने का मामला सामने आया है. जहां एक 55 साल के पंचायत सचिव की अपने ही घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. यह मामला जिले के दुरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर इलाके के मोहरसोप चौकी क्षेत्र स्थित उमझर गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर सिंह आयाम ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं. वे सुबह अपनी नातिन को घुमाने लेकर गए हुए थे और वापस लौटकर अपने कमरे में चलें गए. सुबह करीब सात बजे रखे पैरा (पुआल) में आग लगने से झुलसकर उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई. इसको लेकर पुलिस ने कहा कि परिजनों के मुताबिक मृतक पंचायत सचिव शराब पीने के आदि थे और बीड़ी सिगरेट (धुम्रपान) भी करते थे.
आशंका जताई जा रही है कि घटना के दौरान भी मृतक शराब पिए हुए रहे होंगे और कमरें में गए. जहां बनें पटाव में उपर सोने गए और वहां पुआल (पैरा)रखा हुआ था. इसी दौरान बीड़ी पीकर उसके ठुंठ पैरा में फेंका जानें से पैरा में लगी आग से झुलसकर उनकी मौत हो गई.
इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था मृतक की पत्नी पानी लेने गई हुई थी. और बहु दुसरे घर में खाना बना रही थी. घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है. बहरहाल इस मामले में पुलिस के मुताबिक परिजनों ने किसी भी तरह संदेहजनक स्थिति की कोई शंका जाहिर नहीं की है.
लेकिन इस घटना ने जहां भीषण गर्मी में लापरवाही बरतने पर हुए दर्दनाक घटना को प्रतीत किया है तो वहीं दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी को लेकर सुरक्षात्मक उपायों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t