तेज आंधी में टीन संभालते वक्त छत से गिरी युवती की मौत, इधर अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर महिला पेशेंट की गई जान, परिजनों में आक्रोश
A young woman died after falling from a roof while handling tin during a strong storm. Meanwhile, a female patient died after falling from the second floor during treatment at a hospital, angering family members.
छत से गिरी युवती की मौत, तेज आंधी में टीन संभालते वक्त हुआ हादसा
सरगुजा : सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नेवादा में गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई. तेज हवाओं के बीच घर की छत पर लगी टीन को संभालने की कोशिश कर रही एक महिला की गिरने से मौत हो गई. जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पति मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. आंधी इतनी तेज थी कि घर की छत पर लगी टीन उड़ने लगी. इसी दौरान उनकी पत्नी सुनीता उम्र 48 साल टीन को बचाने के लिए छत पर पहुंच गईं. तेज हवा और फिसलन की वजह से वह अनियंत्रित हो गईं और अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं.
गंभीर रूप से घायल सुनीता को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरु किया. हालांकि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी रही और इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
सुनीता अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. जिनके सिर से मां का साया उठ गया है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मामले की जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी. जिससे परिवार को आर्थिक सहायत मिल सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
अस्पताल में इलाज के दौरान छत से गिरकर महिला पेशेंट की गई जान
बलरामपुर : बलरामपुर जिला अस्पताल में इलाज करा रही एक महिला की संदिग्ध हकत में छत से गिरकर मौत हो गई. जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान ग्राम सेंदुर निवासी कलेश्वरी पति रामधनी, उम्र करीब 50 साल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पेट दर्द और बुखार की शिकायत के बाद 27 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था.
देर रात अचानक गायब हुई महिला
बीती रात करीब 12:30 बजे महिला के पति रामधनी और बेटी मंजू सिंह की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कलेश्वरी अपने बिस्तर पर नहीं थीं. परिजनों ने अस्पताल के बाथरूम और अन्य कमरों में उनकी तलाश किया. लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. जिससे परिजनों में घबराहट फैल गई. इसके बाद जब परिजनों ने नीचे जाकर खोजबीन की. तो महिला अस्पताल की छत से नीचे गिरी हुई गंभीर रूप से घायल हालत में मिलीं. उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया. जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया.
इलाज के लिए अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि घटना किन हालात में हुई, इसकी जांच कराई जा रही है. फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है.
सीढ़ी और रैंप की ओर लगे सीसी कैमरों की प्रबंधन ने जांच कराई तो रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच महिला अकेले ही छत की तरफ जाते दिखाई दे रही है. उस समय सारे मरीज और उनके स्वजन सो रहे थे. दूसरी मंजिल की छत पर पानी की टंकियां रखी हुई है वहीं से महिला नीचे गिरी है. वहां तक सीसी कैमरे का कवरेज नहीं है.
शायद महिला ने अस्पताल के छत से कूद कर खुदकुशी की है. क्योंकि दूसरी कोई वजह सामने नहीं आई है. जिस वजह से महिला छत से गिरी हो. महिला के परिजन भी अस्पताल में ही थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अगर महिला ने खुदकुशी की है तो उसकी वजह भी साफ़ नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



