विष्णु सरकार की सुशासन तिहार में चौंकाने वाली मांग, बर्खास्त डॉक्टर ने मांगा इच्छा मृत्यु, नौकरी दे नहीं तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दे
Vishnu Sarkar's shocking demand in Sushasan Tihaar, dismissed doctor asked for euthanasia, give him job or else government should allow euthanasia
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया. जिसने पूरे स्वास्थ्य प्रशासन और नीति-निर्माताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बायसी में पूर्व में पदस्थ रहे संविदा चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान ने जिला प्रशासन के समक्ष एक भावुक आवेदन पेश करते हुए निवेदन किया है कि अगर उन्हें फिर सेवा में नहीं लिया जाता है. तो उन्हें “इच्छा मृत्यु” की अनुमति प्रदान की जाए.
डॉ. खुर्शीद खान का कहना है कि वे बीते सालों से सेवा में पुनर्नियुक्ति के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कलेक्टर कार्यालय से लेकर उच्च न्यायालय तक कई बार आवेदन और याचिकाएं दायर कीं. लेकिन हर स्तर पर उन्हें निराशा हाथ लगी. अब वे मानसिक रुप से टूट चुके हैं और अपने जीवन के अस्तित्व पर सवालिया निशाँ लगा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. खुर्शीद खान पर पूर्व कार्यकाल के दौरान काम में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगे थे. जिनके आधार पर शासन ने उनकी सेवा वृद्धि रोक दी गई थी. फिर बाद संविदा समाप्त कर दी गई. इसके अतिरिक्त उनके ऊपर एक युवती ने भी गंभीर आरोप भी लगाए गए थे. जिनकी जांच के बाद उन्हें जेल भेजा गया था. यह मामला अभी भी न्यायिक प्रक्रिया में है.
प्रशासन की संवेदनशील प्रतिक्रिया
डॉ. खान द्वारा 11 अप्रैल 2025 को दिए गए आवेदन (क्रमांक 2554344610007) को गंभीरता से लेते हुए जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए पत्र प्रेषित किया है. यह पत्र आयुक्त, आयुष विभाग रायपुर, कलेक्टर रायगढ़, एसपी रायगढ़, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर को अग्रेषित किया गया है. अब सवाल ये उठ रहा है कि
* क्या किसी विवादित पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को पुनः सेवा में लिया जा सकता है ?
* क्या “इच्छा मृत्यु” जैसी गंभीर मांग संवैधानिक और नैतिक दृष्टि से उचित है ?
* क्या सुशासन तिहार जैसे मंचों पर ऐसे गंभीर व्यक्तिगत मामलों को स्थान दिया जाना चाहिए ?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



