छत्तीसगढ़ के शादी समारोह में खून खराबा, सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या की कोशिश, कारण अज्ञात, मातम में बदली खुशियां
Bloodshed at Chhattisgarh wedding: Husband stabs wife to death, then attempts suicide; reasons unknown, turning joy into mourning
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : छत्तीसगढ़ में शादियों का सीजन चल रहा है. इस बीच वनांचल जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह के बीच एक युवक ने खूनी खेल खेला. उसने शादी समारोह में अपनी पत्नी की टांगी से उसके गले पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्या के बाद आरोपी ने खुद जान देने की कोशिश की लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया. वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक खेरवा निवासी प्रवीण उर्फ छोटू पनिका अपनी पत्नी खुशबू के साथ केल्हारी-तिलोखन के पास आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान देर रात अज्ञात कारणों के चलते प्रवीण ने एक कमरे में अपनी पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया. हमले में पत्नी का गला कट गया. जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. उसके बाद आरोपी ने खुद जान देने की कोशिश की.
वारदात के बाद पुलिस एक्शन शुरु
इस भयावह वारदात के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फौरन आरोपी को पकड़ लिया. वारदात के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की. लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बच गई. उसके बाद इस वारदात की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
वारदात की वजह का खुलासा नहीं
पुलिस ने इस केस की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है. प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले एक हफ्ते से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. पुलिस आगे की जांट कर रही है.
आरोपी
प्रवीण उर्फ छोटू पनिका उम्र 30 साल निवासी आमा खेरवा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



