नशे की हालत में हास्टल में घुस कर छात्रों व स्टाफ से गाली गलौच जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद का सख्त एक्शन, प्रधान पाठक दुर्गा यादव को किया सस्पेंड
District Education Officer, Gariaband, took strict action against Head Teacher Durga Yadav for entering the hostel in an inebriated state and abusing the students and staff.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के छिदौला स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक दुर्गा यादव को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने निलंबित कर दिया इस बारे में बताया गया की दुर्गा यादव ने गत 30 मार्च को आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा (भाठीगढ़) में शाम 6:30 नशे की हालत में घुस कर छात्रों और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से अभद्रता से पेश आकर गाली गलौच की. जिसकी शिकायत पर जांच कराई गई.
विकासखंड शिक्षाअधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक दुर्गा यादव के कृत्य को आचरण अधिनियम के खिलाफ पाया और सस्पेंड करते हूये बीईओ कार्यालय गरियाबंद में अटैच कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



