दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 1 युवती गई जान, 5 घायल, बलौदा बाजार में सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर
Two bikes collided head-on, 1 girl died, 5 injured, one died on the spot in a road accident in Baloda Bazar, four critical
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 1 युवती गई जान, 5 घायल
गोबरा नवापारा : नवापारा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. इसमें दो की हालत नाजुक है. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8.15 बजे चंपारण-आरंग मार्ग में ग्राम टीला के पास दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी. खबर मिलते ही नवापारा डायल 112 में तैनात खिलेंद्र पाटिल और चालक पुष्पेंद्र साहू तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए.
पुलिस घायलों को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया. वहीं एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिसकर्मी खिलेंद्र पाटिल ने बताया कि पैशन प्रो बाइक नम्बर CG04 KR 1339 में सवार मनीष ध्रुव उम्र 19 साल, नगीना ध्रुव उम्र 21 साल और ललिता ध्रुव उम्र 20 साल पाहंदा के रहने वाले हैं. तीनों सगे भाई-बहन है.
वहीं दूसरे बाइक एचएफ डीलक्सनम्बर CG04 MS 1871 में सवार त्रिलोक पटेल और दो अन्य गौरभाट के रहने वाले हैं. हादसे में ललिता ध्रुव उम्र 20 साल की मौत हो गई. जबकि नगीना ध्रुव उम्र 21 साल और मनीष ध्रुव उम्र 19 साल को रायपुर रेफर किया गया है. हादसे में घायल त्रिलोक पटेल को नवापारा सीएचसी में भर्ती किया गया है. वहीं दो अन्य को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बलौदा बाजार में सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बुधवार को तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में रायपुर के रायपुरा महादेव घाट निवासी सुखीराम कोसले उम्र 49 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी, बच्ची सहित कुल चार लोग घायल हो गए. हादसा पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया के पास हुआ. जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के रायपुरा महादेव घाट निवासी सुखीराम कोसले उम्र 49 साल अपनी पत्नी सरस्वती कोसले और बच्ची ख्याति कोसले के साथ मोटरसाइकिल से गिरोधपुरी धाम गुरुदर्शन मेले के लिए जा रहे थे. जब वे ग्राम सेमरिया के पास पहुंचे. तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई.
हादसा इतना भयानक था कि सुखीराम कोसले की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी और बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गैतरा निवासी योगेश कुमार उम्र 24 साल और लखेश्वर यादव उम्र 27 साल जो रोहांसी से गैतरा की तरफ जा रहे थे. वे भी बुरी तरह जख्मी हो गए.
घायल अस्पताल में भर्ती
घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को खबर दी. घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्ची को जिला अस्पताल और दोनों युवकों को रायपुर रेफर कर दिया गया.
नशे की वजह से हुआ हादसा
इस हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस सड़क हादसे की वजह शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाना है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



