दिल्ली में होम्योपैथी पायनियर अवॉर्ड का आयोजन, होम्योपैथी के क्षेत्र में योगदान देने वाले रायपुर के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को किया गया सम्मानित
Homeopathy Pioneer Award organized in Delhi, Dr. Utkarsh Trivedi of Raipur, who contributed in the field of homeopathy, was honored
रायपुर : नई दिल्ली की ताज होटल में होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए छत्तीसगढ़ के सबसे युवा होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को प्रतिष्ठित ‘होम्योपैथिक पुरोधा’ सम्मान से सम्मानित किया गया. इस भव्य समारोह में देश की राजनीति, चिकित्सा और सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं.
नई दिल्ली में 4 मार्च को बर्नेट होमियोपैथी प्राइवेट लिमिटेड ने होमियोपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों का ताज महल नई दिल्ली में प्रतिष्ठित सम्मान समारोह होमियोपैथी पुरोधा सम्मान का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री, डॉ. अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, सांसद लल्लन सिंह, सांसद राजेश वर्मा जैसे प्रमुख राजनेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता आशीष विद्यार्थी और गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर भी इस खास अवसर के साक्षी बने.
इस कार्यक्रम में होमियोपैथी के क्षेत्र में पिछले एक दशक से काम कर रायपुर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को होमियोपैथी चिकित्सा के प्रति निष्ठा, सेवाभाव और मरीजों के इलाज में आश्चर्यचकित परिणाम को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह सम्मान दिया.
अपने सम्मान के अवसर पर डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने कहा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति ने लाखों लोगों को बिना किसी साइड इफेक्ट के स्वस्थ जीवन दिया है. मेरा संकल्प है कि मैं इस चिकित्सा पद्धति को और अधिक लोगों तक पहुंचाऊं. यह सम्मान न केवल मेरा बल्कि पूरे होम्योपैथिक समुदाय का सम्मान है.
डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने इस विशेष अवसर पर आयोजकों, सहयोगियों और अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रुप से बर्नेट होम्योपैथिक कंपनी के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे को धन्यवाद दिया. जिनका होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार और विकास में अहम योगदान रहा है. डॉ. दुबे के सतत प्रयासों से होम्योपैथिक चिकित्सा को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं.
इस सम्मान पर चिकित्सा जगत के साथ-साथ उनके प्रशंसकों में भी हर्ष की लहर है. छत्तीसगढ़ के युवा होम्योपैथी चिकित्सक होने के नाते डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी की यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनेगी.
डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी इससे पहले कई बार दुबई रायपुर, बिलासपुर, नागपुर, उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, कोलकाता, जयपुर में कई कार्यक्रमों सम्मानित हो चुके हैं. करोना कॉल में इनके होमियोपैथी उपचार का लोहा पूरा छत्तीसगढ़ मान चुका है जहां इन्होंने बिना मास्क ग्लव्स और सैनिटाइज़र के मरीज़ को छूकर होमियोपैथी दवाईयो के ज़रिए पॉजिटिव मरिजो को ठीक किया था और करीब 40,000 लोगो को मुफ्त (प्रिवेंटिव) दवाई भी बाटी थी.
इस कार्यक्रम में देश भर के 150 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, सांसद राजेश वर्मा, मंदिरा बेदी, आशीष विद्यार्थी, प्रसिद्ध कवि मनोज मुन्तज़िर, होमियोपैथी कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पिनाकिन त्रिवेदी, डॉ रामजी सिंह, सी आर पी एफ के विशिष्ट महानिदेशक सुनील झा समेत देश की कई प्रख्यात हस्तियाँ शामिल रही.
बर्नेट होमियोपैथी के के संस्थापक डॉ नीतीश चंद्र दूबे ने इस आयोजन का नेतृत्व करते हुए कहा कि होमियोपैथी चिकित्सा को बुनियादी चिकित्सा में शामिल किया जाना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



