भाजपा नेता की दबंगई, महिला को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल, पीड़िता ने धमतरी थाना पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
BJP Leader's High-Handedness: Video of Death Threat Against Woman Goes Viral; Victim Approaches Dhamtari Police Station to Seek Justice Amidst Widespread Outrage Among Villagers.
धमतरी : धमतरी जिले के ग्राम मंडाईभाठा में भाजपा नेता की कथित दबंगई का मामला वीडियो के जरिए सामने आया है. आमदी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुरारी यदु पर ग्राम मंडाईभाठा निवासी यादव परिवार के साथ बेहुदा गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. पीड़िता ललिता यादव ने भाखारा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
पीड़िता का कहना है कि भाजपा नेता सत्ता का धौंस दिखाकर आम लोगों को डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं. महिला के मुताबिक आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. जिससे उनका पूरा परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर है.
पीड़िता ने कहा कि इस घटना के बाद उनके घर में डर और असुरक्षा का वातावरण बन गया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
घटना को लेकर ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि राजनीतिक प्रभाव और सत्ता का इस्तेमाल कर किसी महिला को डराना-धमकाना बेहद निंदनीय है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कर इंसाफ दिलाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



