रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, दो लोगों ने चलाई गोली, गले में धंसी बुलेट, भाई से मिलने घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती, आरोपी फरार
Firing outside Raipur Central Jail two people opened fire bullet lodged in the neck injured youth admitted to Mekahara to meet his brother accused absconding
रायपुर : राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के बाहर दिनदहाड़े दनादन गोली चलने की वारदात से सनसनी फैल गई है. गम्भीर रुप से घायल युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला गंज थाना क्षेत्र का है.
युवक मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकला था तभी हमलावर ने दो गोलियां मारी. और मौके से फरार हो गए. गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल होकर नीचे गिर गया. खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
घायल का नाम साहिल खान बताया जा रहा है. युवक पर हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की है. वारदात के बाद पुलिस आरोपियों को तलाशने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले से मौदहपारा के युवकों के साथ साहिल का विवाद चल रहा था. जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. क्राईम ब्रांच और गंज पुलिस तलाश ने जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



