पुलिस के पूछताछ के बाद 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मृतक की मां ने प्रधान आरक्षक पर लगाया पैसे मांगने का आरोप

After police interrogation, a 20-year-old youth committed suicide by hanging himself, the deceased's mother accused the head constable of demanding money

पुलिस के पूछताछ के बाद 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मृतक की मां ने प्रधान आरक्षक पर लगाया पैसे मांगने का आरोप

सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के पूछताछ के बाद 20 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. वहीं मृतक युवक की मां ने पुलिस पर दबाव बनाकर पैसे मांगने का आरोप लगाया है. वहीं तारे के प्रधान रक्षक का कहना है कि मामले को दबाने के लिए मृतक और उसकी मां के द्वारा पैसे का ऑफर दिया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक आशीष मिंज पिता स्व फूलचंद मिंज ग्राम जुडवानी चुकंन डांड सेमरपारा निवासी 20 साल के युवक ने घर के समीप आम पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल बना हुआ है. खबर के बाद लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.
बताया जा रहा है कि नवंबर 2024 में लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी चुकंदर सिमरपारा में मृतक आशीष मिंज के घर में 16 साल की किशोरी संध्या कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. वहीं युवक ने भी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था. इलाज के बाद युवक स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया था. मृतिका संध्या कुमारी के मौत को लेकर शक जाहिर करते हुए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत की थी.
शिकायत के बाद लखनपुर पुलिस इस मामले को लेकर चार्ज कर रही थी और नोटिस देकर अलमा मिंज उसके पुत्र आशीष मिंज को पूछताछ के लिए लखनपुर थाने पूर्व में बुलाया गया था. आरोप है कि पूछताछ के दौरान मामला दबाने को लेकर प्रधान आरक्षक ने ₹50000 की मांग की थी. जिसकी शिकायत अलमा मिंज के द्वारा लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस से गई थी, वही फिर पूछताछ के लिए अलमा मिंज और आशीष मिंज को प्रधान आरक्षक के द्वारा लखनपुर थाने बुलाया गया था और पुलिस थाने के ऊपर के कमरे में पूछताछ किया जा रहा था.
इसी दौरान बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवकों के द्वारा आशीष मिंज के साथ मारपीट किया गया था. शाम 7 बजे छोड़ा गया. जिसके बाद युवक अपनी मां के सामने रोने लगा. बेटे ने अपनी मां को पूछताछ के दौरान उसके साथ हुए घटना क्रम के बारे में जानकारी दी और खाना पीना खाकर रात में सो गया और सुबह घर के पास फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ला रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तभी लाश को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को ले जाने कहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB