पुलिया के नीचे नाबालिग लड़की एक हफ्ता पुरानी लाश मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या हत्या? पुलिस कर रही मामले की जांच
A week old dead body of a minor girl was found under a culvert, sensation spread in the area, accident or murder? Police is investigating the case
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर जिले के बगीचा थाना इलाके में एक नाबालिग कोरवा लड़की की पुलिया के नीचे लाश मिली है. लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के ग्राम पंचायत खंड बगीचा और ग्राम पंचायत बगडोल के वार्ड नंबर 6 (वीरेश्वरी) में हाल ही में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की खबर सामने आई. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह लड़की चार-पांच दिन से लापता थी. बाद में उसकी लाश बगीचा के अम्बिकापुर रोड में स्थित बगडोल ग्राम चौक से आगे स्टेट हाइवे के पुलिया के नीचे मिली है. लाश करीब 1 हफ्ता पुरानी है.
हालांकि लोगों में तरह-तरह की बातें निकल कर सामने आ रही है. कोई इसे मर्डर बता रहा है तो कोई एक्सीडेंट बता रहा है. लेकिन सवाल यह है कि अगर एक्सीडेंट हुआ है तो किस वाहन से हुआ और वाहन कहां है. वही लोग मर्डर की बात कर रहे हैं. तो उसका सबंध अटल आवास के तरफ चल रहे संदेहास्पद कृत्यों से जोड़कर देखा जा रहा है.
लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह बगडोल ग्राम की है और तहसील चौक के आसपास के होटल में सर्व करने का काम करती थी. लड़की ने कुछ समय कई होटलों में काम किया था. जिनमें दिनेश होटल, दीपेश होटल और हरिओम स्वीट प्रमुख हैं. वह अक्सर अपनी सहेली के साथ रहती थी.
यह मामला स्थानीय समुदाय के लिए चिंता का विषय बन गया है और आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे कोई अपराध हो सकता है. हालांकि पुलिस अभी सिर्फ जांच की बात कह रही है.और जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस लड़की के साथ हुआ क्या था..!
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



