गरियाबंद में नहीं बनी सड़क, सरकार ने नहीं सुनी मांग तो मजबूर होकर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बना दिया 1 किमी रास्ता, शासन-प्रशासन की नाकामी उजागर
Road not built in Gariaband; after their demands went unheeded by the government, villagers were compelled to pool funds and construct a 1-km stretch themselves—exposing the failure of the administration.
गरियाबंद : खेतों के बीच सालों से बसे आदिवासी परिवार के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर जनपद, जिला और कलेक्टर तक आवेदन देकर थक गए. सालों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी सड़क नहीं बनने पर मजबूर होकर ग्रामीणों ने अपने खुद के लाखों रूपये खर्च कर करीबन 1 किमी सड़क निर्माण किया है. जो क्षेत्र में एक अलग ही मिसाल है.
साथ ही शासन प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रही है. तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 3 किमी दूर ग्राम पंचायत देहारगुड़ा के पारा बेलकोना जो खेतों के बीच बसा हुआ है. और यहां तीन परिवार के लोग निवास करते हैं. बारिश में चारों तरफ खेतों में फसल लगने से यहां के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आंगनबाड़ी जाने मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही बीमार होने की स्थिति में मरीज को अस्पताल तक लाने के लिए उठाकर लाना पड़ता है. इन परेशानियों को देखते हुए इस पारा में निवास करने वाले ग्रामीणों ने कई बार रोजगार गारंटी योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग किया. लेकिन हर बार उन्हे आश्वासन ही दिया गया.
पिछले साल सुशासन तिहार मे आवेदन देने पर एक हफ्ते में सड़क निर्माण की बात कही गई थी. लेकिन कलेक्टर बदलने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में स्थानीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया. इस साल बारिश के मौसम को देखते हुए यहां के ग्रामीणों ने अपने खुद के खर्च करीब ढाई तीन लाख रूपये खर्च कर 6 फीट चौड़ा और करीब 900 मीटर लंबा सड़क का निर्माण कर दिखया है और उसके उपर मुरूम भी डाल रहे हैं. ताकि आने जाने में परेशानी न हो.
ग्रामीण लुजेश कुमार, सालिकराम, गाड़ाराय, ओहनसिंह और ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक सड़क निर्माण के लिए कई बार आवेदन निवेदन कर थक चुके कोई ध्यान नहीं दिया गया. मजबूरन हम ग्रामीणों ने अपने खुद के खर्च से सड़क का निर्माण किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



