दिनदहाड़े मिर्ची पाउडर फेंककर बैंक मित्र से 2 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार, मचा हड़कंप। जांच में जुटी अभनपुर पुलिस, दो बदमाशों की तलाश जारी

In broad daylight, a bank friend was robbed of 2 lakh rupees by throwing chili powder at him. The bike-borne criminals escaped, causing a stir. The Abhanpur police are investigating and the search for the two criminals is ongoing.

दिनदहाड़े मिर्ची पाउडर फेंककर बैंक मित्र से 2 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार, मचा हड़कंप। जांच में जुटी अभनपुर पुलिस, दो बदमाशों की तलाश जारी

रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. बैंक से नकदी लेकर घर लौट रहे एक बैंक मित्र से दो अज्ञात बदमाशों ने मिर्ची पाउडर फेंककर करीब 2 लाख रुपये लूट लिए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जबकि घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बैंक मित्र बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर अपने घर लौट रहा था. वह मुख्य मार्ग की बजाय शॉर्टकट रास्ते से विरोधा और सारखी गांव के बीच पुल के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया.
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले पीड़ित को चाकू दिखाकर डराया और फिर उसके हेलमेट में मिर्ची पाउडर फेंक दिया. अचानक हुए हमले से पीड़ित घबरा गया. इसी का फायदा उठाकर बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए.
घटना 1 जून की देर शाम की बताई जा रही है. खबर मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चला रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t