टाटा सफारी हादसे का शिकार, पिता-पुत्र की हालत नाजुक, इधर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

Tata Safari accident victim, father and son in critical condition, meanwhile car and bike collide head-on, 2 people die, driver absconding

टाटा सफारी हादसे का शिकार, पिता-पुत्र की हालत नाजुक, इधर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

टाटा सफारी हादसे का शिकार, पिता-पुत्र की हालत नाजुक

कोरबा : कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर छुरी में देर रात 3 बजे तेज रफ्तार टाटा सफारी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसे में सफारी सवार पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए.
घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सफारी चालक पिता-पुत्र कोरबा के रहने वाले हैं. जो बिलासपुर से वापस कोरबा लौट रहे थे.
यह हादसा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रकों की वजह से हादसों में जुड़ गया है. समय के साथ जरुरत बन गया है कि सड़क किनारे चाहे वह शहर में हो या राष्ट्रीय या राज्य मार्ग पर वाहनों को बिना संकेतक के खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आवराभाटा में शनिवार का हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुई. जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई थी. जिसे फौरन फरसगांव अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव काे अस्पताल भिजवाकर हादसे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से केशकाल की तरफ जा रहे थे. पुलिस ने फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB