रायपुर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, AIIMS और मेकाहारा में नर्स पॉजिटिव, 24 घंटे में सामने आए 685 मामले, एक्टिव केस 3300 के पार
Corona threat increases again in Raipur, nurses test positive in AIIMS and Mekahara, 685 cases reported in 24 hours, active cases cross 3300
रायपुर : रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 5 हो गई है. शनिवार को तीन और मरीज मिले हैं. इसके साथ ही रायपुर में एक्टिव मरीजों की तादाद बढ़कर 4 हो गई है. जबकि पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों की तादाद अब 5 हो चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों संक्रमितों में एक पुरुष उम्र 74 साल और एक महिला उम्र 42 साल शामिल हैं. पुरुष टाटीबंद महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है. ये न कहीं बाहर से आए न बाहर के निवासी हैं. इससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका भी जताई जा रही है. इनमें से एक मरीज़ की पहचान एम्स ओपीडी में दूसरी संक्रमित महिला मेकाहारा की नर्स है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. देश भर में पिछले 24 घंटों में 685 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद देश में एक्टिव कोविड 19 मामलों की तादाद 3395 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कुल 4 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है.
बता दें कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक-एक लोगों की जान गई है.
देश के 8 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कुल 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. तेजी से फैल रहे इस संक्रमण ने लोगों को चिंतित कर दिया है. वहीं संक्रमण का सफलतापूर्वक इलाज कराने के बाद करीब 1435 लोगों को छुट्टी दे दी गई है.
बता दें कि देश के आठ राज्यों में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है. केरल, तमिलनाडु, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और कर्नाटक में अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.
कर्नाटक में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस राज्य सरकार को तरफ से स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. शुक्रवार देर रात को राज्य सरकार की तरफ से एक पत्र जारी किया गया। इस पत्र में कहा गया कि किसी भी बच्चे को अगर बुखार, खांसी, जुकाम इत्यादि हो तो उसे विद्यालय ना भेजें. वहीं चिकित्सक से उचित परामर्श लेने लें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



